Monday , May 20 2024
Breaking News

Damoh: दमोह में पारा 42 डिग्री पार, बारिश ने दी राहत, किसानों की कटी फसल भीगी

Madhya pradesh damoh it rained in damoh amid 42 degree temperature farmers harvested crops got wet: digi desk/BHN/दमोह/ मार्च के महीने में दमोह जिले के तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है और आसमान से आग बरस रही है। आम तौर पर ऐसा तापमान मई के महीने में दर्ज होता है। शुक्रवार शाम को अचानक से मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। दमोह के तेंदूखेड़ा और पथरिया में शाम को बारिश होने लगी जिससे गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई और किसानों की कटी फसल भीग गई। मौसम विभाग ने सागर संभाग में बारिश का अनुमान जताया है। शुक्रवार को पानी भी बरस गया।

आसमान से बरस रही आफत
मार्च का महीना खत्म होने वाला है और पूरे प्रदेश में गर्मी शुरू हो गई है। बुंदेलखंड के दमोह में तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। दोपहर होते ही आसमान से आफत बरसने लगती है। सड़कें सुनसान दिखाई दे रही है। गुरुवार और शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान 41 डिग्री था। तेज गर्मी होने से लोग बीमार भी हो रहे हैं। इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार शाम को मौसम में परिवर्तन हो गया। आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। तेंदूखेड़ा ब्लाक में करीब आधे घंटे बारिश हुई और पथरिया में रिमझिम बारिश होती रही। इससे किसानों के खेत के रखी कटी फसल भीग गई। दमोह और हटा में बादल छाये रहे।

About rishi pandit

Check Also

MP: रेलवे स्टेशन पर चले हथियार, पानी की बोतल का अधिक दाम वसूलने पर हुआ विवाद, तीन यात्री गंभीर घायल

Madhya pradesh shajapur weapons fired at railway station in shajapur: digi desk/BHN/ शाजापुर/ शाजापुर जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *